रॉबर्टसगंज क्षेत्र के ओरगाईं स्थित मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को अमर उजाला की तरफ से तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन की सीख दी। कहा कि एक लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पढ़ाई का एक शिड्यूल निर्धारित करें। खुद पर तनाव को हावी न होने दें। पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।