विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर जिले के युवाओं को विकसित भारत क्विज में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जा रहा है। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी स्वाति मिश्रा ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने की अपील की है। क्विज 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। विकसित भारत युवा संवाद के तहत आयोजित इस चैलेंज का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ उनमें नेतृत्व, नवाचार और रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना है। क्विज चरण 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप, राज्य स्तरीय संवाद और राष्ट्रीय संवाद के चरणों में आगे बढ़ेंगे। चैलेंज ट्रैक में फ्यूचर गवर्नेंस, शहरी विकास व नागरिक सेवाएं, जलवायु सुरक्षा, जनसांख्यिकीय लाभांश, युवा विकास, सतत औद्योगिकीकरण, उद्यमिता, हरित विकास, जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन, तकनीक, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा समेत विभिन्न विषय शामिल हैं।राष्ट्रीय संवाद का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक होगा।