फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, बाराबंकी के पांच शातिर गिरफ्तार

सीतापुर: महमूदाबाद में मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले पांच बाराबंकी के अंतरजनपदीय चोरी के आरोपियों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3.5 लाख रुपये कीमत के 22 मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल लोहे का सब्बल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय व इनकी टीमों ने पांचों संदिग्धों को पैंतेपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी के फतेहपुर के रसूलपुर निवासी महेश, मनोज, बृजेश, नंदरासी निवासी उदय राज और हैदरगढ़ के कोलदहा निवासी मंगलम मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपियों ने 21 अक्तूबर 2026 की रात नूरपुर स्थित न्यू नेशनल मोबाइल दुकान के पीछे सेंध लगाकर चोरी की थी। दुकान से मोबाइल फोन, कागजात और पार्ट्स चोरी किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बरामद 22 मोबाइलों का आईएमईआई नंबर पीड़ित दुकानदार की सूची से मिलान कराया गया, जो सही पाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें