फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में मांगें न माने जाने पर 16 दिसंबर से रोडवेज कर्मचारी करेंगे धरना प्रदर्शन

सीतापुर में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन 16 दिसंबर से धरना प्रदर्शन की पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है। शुक्रवार को सीतापुर डिपो में परिषद के शाखा अध्यक्ष राजीव बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। बैठक में संविदा चालकों-परिचालकों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि, नियमितीकरण तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग उठाई गई। परिषद की ओर से जारी मांगपत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, न्यूनतम वेतन और महंगाई के अनुरूप भत्ते देने, ईपीएफ व ईएसआई की सुविधा सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई है। इसके अलावा दुर्घटना बीमा, रात्रि भत्ता, ओवरटाइम भुगतान और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियमानुसार सहायता देने की मांग भी शामिल है। कर्मचारियों ने निगम की बसों के अवैध संचालन और निजी बसों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने की भी मांग की। परिषद ने मुख्यमंत्री और परिवहन निगम प्रबंधन से 30 अक्टूबर को भेजे गए मांग पत्र पर 15 दिसंबर तक सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। मांगें पूरी नहीं होने पर 16 दिसंबर को क्षेत्रीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें