फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में विनियमितीकरण और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग, हड़ताल पर सैकड़ों श्रमिक

सीतापुर में राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र नीलगांव के दैनिक मजदूरों ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। करीब 170 दैनिक श्रमिकों के हड़ताल पर चले जाने से प्रक्षेत्र की व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका है। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। श्रमिकों की पहली प्रमुख मांग है कि कृषि प्रक्षेत्र में 31 दिसंबर 2001 के बाद से कार्यरत सभी दैनिक कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया जाए। या फिर उनका विभागीय समायोजन करते हुए विभाग के चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति दी जाए। वहीं, दूसरी मांग दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी से जुड़ी है। श्रमिकों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज 252 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी दोनों मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हरिशंकर, महामंत्री राकेश कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दैनिक श्रमिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें