फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत, चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार; एक के बेटे का इंतजार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार सुबह गांव पहुंचे तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मृतका रामकली के पुत्र के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के पास हआ था। बरगावां गांव निवासी गुड्डू के भांजे अभी (3) पुत्र हरिनाम का मुंडन संस्कार हरदोई जिले के पिहानी के रायपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुआ था। मुंडन के बाद परिवार और गांव के करीब 25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस अपने गांव बरगावां लौट रहे थे। कुलहाघाट के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बरगांवा निवासी रूबी (22), इनकी मां सुशीला (50), सुनीता (40), रामकली (58) व हरदोई के शाहाबाद के हैदरपुर की काजल (10) की मौत हो गई। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार सुबह शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। मृतकों के घरों के बाहर जनसमूह उमड़ पड़ा। दोपहर बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई और गांव के निकट ही घाट पर रूबी, सुशीला, सुनीता और काजल के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं रामकली के बेटे के दिल्ली से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद रामकली का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, सांसद आनंद सिंह भदौरिया, विधायक शशांक त्रिवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें