फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बढ़नी पीएचसी के उच्चीकरण के भूमिपूजन में हंगामा

शोहरतगढ़ तहसील के बढ़नी स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से सांसद गुट की अनदेखी किए जाने को लेकर विवाद हुआ। बढ़नी में 19.66 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण होना है। इस दौरान सांसद के एक समर्थक के मंच पर चढ़कर विधायक समर्थक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इसके बाद भूमिपूजन कार्यक्रम शुरू किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें