भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर के सौजन्य से बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा, राजेश शुक्ला, वैभव, आकाश, महेंद्र मौर्य, दुर्गेश मिश्र, हिमांशु मिश्र, संदीप अग्रहरी, अनूप तिवारी, विशाल अग्रहरी और राजू पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।