हरियाणा से मजदूरी कर घर लौट रहे श्रमिकों की वैन शनिवार सुबह शाहजहांपुर के खुटार में कार से टकरा गई। इस हादसे में लखीमपुर के 12 श्रमिक घायल हो गए। हादसा खुटार-मैलानी हाईवे पर गांव सलनहा ओवरब्रिज के पास हुआ। ईको चालक समेत चार गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।