फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाला जुलूस

पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक - शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन किया। जीआईसी खेल मैदान से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जनपद के सभी विकास खंडों से पहुंचे शिक्षक - शिक्षिकाओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। ज्ञापन में एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने, टीईटी संबंधी समस्याओं के समाधान, पारस्परिक एवं जनपदीय स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग की गई। इसके अलावा प्रमाणपत्रों के सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न रोकने, प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति, विद्यालयों में सफाईकर्मी और चौकीदार नियुक्त करने, 69 हजार भर्ती के शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने तथा 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग उठाई गई। शिक्षकों ने द्वितीय शनिवार और उपार्जित अवकाश देने तथा स्थानांतरण आवेदनों का शीतकालीन अवकाश में निस्तारण करने की भी मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्र, जिला मंत्री देवेश कुमार वाजपेयी, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, मो. नफीस खान, विनय गुप्ता और आनंद बिहारी वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें