फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: कथित वोट चोरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे पर एकत्र हुए और पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च रोकने का प्रयास किया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के प्रयासों के बावजूद कार्यकर्ता पुतला फूंकने में सफल रहे। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें