फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश और विश्राम पर रोक के आदेश के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन

शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के आदेश के विरोध में बुधवार शाम रोजा में रेल कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने लॉबी के पास एकत्र होकर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियाें ने बताया कि अधिकारियों की ओर से लोको पायलटों को किसी प्रकार का अवकाश या विश्राम नहीं देने का आदेश जारी किया गया है। यह कर्मचारियों के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने आदेश को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि इस तरह के आदेश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में चंदन कुमार, अमित भगवत मिश्र, विनोद गुप्ता, मनोज कुमार, मनीष सिन्हा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें