फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: सपा के सांसद रामजी लाल सुमन ने भाजपा सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी पड़ेगा। आगरा में प्रस्तावित दलित सम्मेलन के दौरे पर निकले रामजी लाल सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर जाति और धर्म देखकर चलता है। सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज को अपारदर्शी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें