फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: मदरसे में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 33 बच्चों की आंखों की जांच

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपुरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जांच में 33 बच्चों की आंखों की रोशनी कमजोर मिली है। उन्हें आवश्यक उपचार के साथ चश्मे के लिए चिह्नित किया गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 247 छात्र-छात्राओं की जांच की गई। इसके अलावा आठ बच्चों में कान, त्वचा और दांतों से संबंधित समस्याएं पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. आराधना पाठक, डॉ. मोहम्मद यूसुफ, फार्मासिस्ट आरती गौतम और नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप जोशी ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बच्चों को साफ-सफाई, खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें