गोकशी के मामले में आरोपी रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल और 210 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कपरियाडीह निवासी कियामत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सोमवार को नेतवापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।