फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जोड़ो अभियान के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

मतदाता जोड़ो अभियान के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र के संगठन की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का आह्वान किया गया। निजी समारोह स्थल पर आयोजित इस बैठक में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र युवाओं एवं अन्य नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ें तथा सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। विधानसभा प्रभारी दिनेश ठाकुर ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से जिम्मेदारी निभाए और नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत बूथ स्तर पर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज कठेरिया ने किया। इनसेट ये रहे मौजूद: बैठक में केंद्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता मंजू दिलेर, राजकुमार ठाकरे, मदनलाल खड़ागवंशी, मोक्षिका शर्मा, अंकित जैन, सुधीर मल्होत्रा, नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, देवेंद्र चौधरी और नगर भाजपा के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें