फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 03:36 PM IST

देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में बदमाश मेहरबान, रमजानी और भूरा को गिरफ्तार किया है। इनमें से मेहरबान के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, एक कारतूस और नल फैक्टरी से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। रविवार रात देवला से गोपालपुर जाने वाली सड़क पर गोकलपुर रजबहे की पटरी पर पुलिस गश्त कर रही थी। खेत के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इनके साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों देहात कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित थे। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेहरबान के खिलाफ चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं भूरा कोतवाली मंडी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें