रामपुर। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसपी अनिल सिंह शिशोदिया ने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी बनी रहे। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, जाम से निपटने और चोरी, टप्पेबाजी व छिनैती जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही न करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहार के दौरान आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।