शाहबाद। कुत्तों के झुंड के हमले के कारण कई गांव में दहशत फैल गई है। तहसील क्षेत्र के दिव्यानगला गांव में शनिवार सुबह आठ बजे सुनील कुमार के चार वर्ष के बेटे प्रिंस पर शनिवार सुबह कुत्तों के झुंड ने।हमला कर जख्मी।कर दिया। वहीं, उनके बड़े भाई अनिल कुमार के सात वर्षीय बेटे सार्थक पर शुक्रवार शाम पांच बजे कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। इस हमले में सार्थक और प्रिंस के गंभीर जख्म हो गए है। इस हमले में दोनों मासूम चचेरे भाइयों के कटखने कुत्तों के दांतों के गहरे जख्म बन गए हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई है। परिवार के लोग तत्काल दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई और रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर शनिवार सुबह को साढ़े आठ बजे तहसील क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी जावेद के ऊपर भी कुत्तों ने हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने बताया तहसील क्षेत्र के तेलीपुरा, चमरोल, दिव्यानगला समेत कई गांवों में कुत्तों को लेकर दहशत है।