फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के दावों के बीच गांवों में गंदगी का अंबार, परेशान हो रहे स्कूली बच्चे

गांवों के विकास और स्वच्छता को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। न्याय पंचायत बड़ागांव के जयतोली, मढ़ेया बदे, धुरियाई और मियागंज समेत आसपास के गांवों में पड़ताल के दौरान गंदगी, जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई। कहीं सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी भरा है तो कहीं सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा। हालात यह हैं कि स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिस कारण बच्ची के खुजली और अन्य रोग हो रहे है। सबसे पहले पड़ताल मढ़ेया बदे गांव में की गई। यहां कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ जमा मिला। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी इसी गंदगी के बीच से होकर अपने घर पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी पिछले कई महीनों से नहीं आया है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। बच्चों ने बताया कि गंदे पानी से गुजरने के बाद उनके हाथ-पैरों में खुजली होने लगती है। कई बार तबीयत भी खराब हो जाती है। गांव के धार्मिक स्थलों के आसपास भी गंदगी पसरी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें