फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बाग में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

रायबरेली में जगतपुर क्षेत्र के जढ़ैया मजरे कल्याणपुर सुरजई गांव के बाहर सोमवार सुबह बाग में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। सोमवार सुबह गांव के बाहर बाग में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ के रिहायशी इलाके के पास पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद फॉरेस्टर दिनेश गौतम और फॉरेस्ट गार्ड आशीष यादव मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी के सहारे काबू किया और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। फॉरेस्टर दिनेश गौतम ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे किसी नदी में छोड़ दिया जाएगा। रिहायशी इलाके के पास मगरमच्छ मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें