फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में संदिग्ध हालत में युवक को गोली लगी, पुलिस कर रही जांच

Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 11:05 AM IST

रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में सोमवार सुबह 25 वर्षीय धर्मराज को संदिग्ध हालत में गोली लग गई। गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी। इससे वह घायल हो गया। धर्मराज के भाई अर्जुन पासी ने बताया कि सुबह जब धर्मराज शौचालय के लिए गया था, तभी गांव के चार लोगों ने उसे गोली मार दी। भदोखा थाना प्रभारी राकेश चंद आनंद ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल धर्मराज हत्या के एक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया है। थाना प्रभारी के अनुसार, जिन पर आरोप है वे उसी हत्या के मामले में गवाह हैं। पुलिस को आशंका है कि गवाहों को रोकने के लिए उन पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें