फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वामी प्रसाद मौर्या बोले- तीसरा मोर्या प्रदेश में बनाएगा सरकार

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 06 Sep 2026 06:19 PM IST

रविवार को सारस चौराहा पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बीएसपी में 'वन मैन आर्मी' बनकर रहना चाहती हैं। वहीं, सहारनपुर के मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास और रोजगार के मुद्दे पर विफल रही है और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम तथा मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों में जनता को उलझाया जाता है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने का काम करते हैं और मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती और अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती द्वारा एक बार फिर आकाश आनंद को साइडलाइन किए जाने को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक कई बार पार्टी का नेतृत्व और रुख बदला गया है। मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तीसरा मोर्चा ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें