फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आधा दर्जन से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव से आ-जा रहे ग्रामीण

रायबरेली में अमावा विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेल के तिलक का पुरवा गांव में बारिश का पानी आने से आधा दर्जन घरों के आगे पानी भर गया है। ग्रामीणों देशराज सिंह, शिव देवी, सोमाली सिंह, लाल सिंह, भीम सिंह, अनमोल सिंह, जय चंद, सुखनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह के घरों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है वही ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की तो उपजिला अधिकारी सदर गौतम सिंह के द्वारा नाव की व्यवस्था कराई गई लेकिन नाव चलाने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण खुद ही नाव चलाकर जान जोखिम में डाल कर आते जाते हैं। वहीं किसानों का कहना है कि यदि नाव चलाने वाला कोई हो तो हम लोगों को दिक्कत न हो। ग्रामीणों ने बताया कि अन्य व्यवस्था नहीं हुई है, न कोई सुनने वाला अधिकारी कर्मचारी है। बैंखरा, डीहे,मियां का पुरवा ,तिलक कापूरवा लोनार,बघेल , खैरहना, मोहब्बत नगर , झाखरी, पहरेमऊ, धूगा लोदीपुर दीवान का पुरवा रोज का आना जाना एक हजार से अधिक राहगीरों का रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर पक्का पुल बन जाए तो लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। कई बार ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लेकर के उच्च अधिकारों से लिखित प्रार्थना पत्र देकर के पुल बनाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें