फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: एसबीआई शाखा में घुसे बंदर नें एक घंटे तक मचाया उत्पात

रायबरेली: कस्बे के नई बाजार मोहल्ला स्थित एसबीआई शाखा में बृहस्पतिवार को एक बंदर घुस गया। इसके बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई। बंदर ने करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। लोन काउंटर समेत अन्य काउंटरों पर रखे जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए। सामान इधर उधर बिखेर दिया। पेन और चाबियां भी उठाकर फेंक दीं। बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बंदर को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह काबू में नहीं आया। बंदर के उत्पात से बैंक कर्मचारियों में दहशत फैल गई। लाइन में लगे ग्राहक भी बैंक से बाहर निकलकर खड़े हो गए। शाखा प्रबंधक सुनीता देवी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सुरक्षा गार्ड की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को बाहर निकाला। बैंक कर्मचारी अवंतिका सिंह ने बताया कि बंदर के बैंक के अंदर घुस आने से कर्मचारियों और ग्राहकों में डर का माहौल बन गया था। उसके बाहर निकलने के बाद ही बैंक का कामकाज सामान्य हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें