रायबरेली: बेसिक शिक्षा विभाग में एजुकेटर और अनुदेशकों के निर्धारित पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों का मंगलवार को साक्षात्कार हुआ। इसके लिए कमेटी पहले ही बना दी गई थी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी कराने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एजुकेटर के साक्षात्कार 1 से 3 सितंबर तक और अनुदेशक के इंटरव्यू 5 सितंबर को होंगे।