मारपीट में ग्राम चौकीदार के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, अस्पताल में मौत - रंजिश में सराय छत्ता गांव में शनिवार रात हुई थी मारपीट - घटनास्थल पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस टीम, आरोपी दंपती और बेटा गिरफ्तार संवाद न्यूज एजेंसी संग्रामगढ़ के सराय छत्ता धिंगईपुर गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे रंजिश में हुई मारपीट में पड़ोसी ने ग्राम चौकीदार व उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को कुंडा सीएचसी से एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। जहां रविवार भोर में इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दंपती और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।