मुजफ्फरनगर के गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजन में व्यापारी नेता संजय मित्तल, जेपी चचा, रजत गोयल, रजत राठी, योगेश गोयल, अनिल गोयल और मंदिर अध्यक्ष भीमसेन कंसल सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर समिति की ओर से अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भगवान गणेश की शोभायात्रा नई मंडी क्षेत्र की गलियों और बाजारों से होकर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में स्वर्ण जड़ित रथ पर भगवान गणेश की महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।