मुजफ्फरनगर में किशोरी के अपहरण के आरोपी के पिता 55 वर्षीय सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव बुढ़ाना मोड़ के पास हाईवे किनारे मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से घटना की जांच कर रही है।