मुरादाबाद में लगे विवादित पोस्टरों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव समेत पार्टी नेताओं ने एसएसपी सतपाल अंतिल से मुलाकात कर रोष जताया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पोस्टर भाजपा नेताओं की ओर से लगवाए गए हैं। जयवीर यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की पोस्टरबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सपा नेताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।