फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी सड़क से संसद तक उठा रहे युवाओं की आवाज : सोहेल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार की नींद उड़ा दी है। वह सड़क से संसद तक युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश के बाद देश में सरकार बनाएगी। चौमुखा पुल स्थित कार्यालय में संगठन सृजन की बैठक के दौरान सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर नौजवानों की आवाज को बुलंद की है। जेन-जी के संघर्ष को संसद से लेकर सड़क तक आगे बढ़ाया। पूरे देश में राहुल गांधी छात्र संवाद कर रहे हैं। दावा किया कि कांग्रेस 2027 में उत्तर प्रदेश और 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जिला चेयरमैन अफजल साबरी ने कहा कि जनता योगी और मोदी सरकार से त्रस्त है। महानगर अध्यक्ष इरशाद हुसैन ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग राहुल गांधी की तरफ आस भरी आंखों से देख रहे हैं। इस दौरान शाहनवाज खान, असलम खुर्शीद, असद मोलाई, मोहम्मद अहमद, अरमान खुर्शीद, अनुराग शर्मा, भयंकर सिंह बौद्ध, अफसर अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें