मुरादाबाद में धनतेरस पर शहर के बाजारों में खरीदारी के साथ सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही। व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्रतिष्ठानों को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आर्टिफिशियल लाइटों से सजाया था। दूधिया रोशनी से नहाए बाजारों में फूलों और इत्र की खुशबू ने त्योहार का माहौल और खुशनुमा बना दिया। दुकानों के बाहर आकर्षक सजावट देखने के लिए भी लोग रुकते नजर आए। मानपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में चाइनीज झालर, लैंप, झूमर और लेजर लाइट की खूब बिक्री हुई।