भाई दूज के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए पीतल नगरी रोडवेज बस स्टेशन से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। बस अड्डा प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, जिससे उन्हें आवागमन में परेशानी न हो।