मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की शिवकुंज कॉलोनी में दो युवकों ने एक मकान में आग लगा दी और फरार हो गए, जिसमें मकान के ग्राउंड फ्लोर में रखे प्लास्टिक के डेकोरेशन के सामान में आग लगने के बाद पूरा मकान ही ज़द में आ गया। इस हादसे में मकान में मौजूद सात लोगों की जिंदगियां खतरे में आ गईं। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं जिस मकान में आग लगी उसी के बराबर में एक कपड़ा फैक्ट्री भी संचालित है, जो आवासीय क्षेत्र में संचालित बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि खुदा-ना-खास्ता यदि आग इस फैक्ट्री तक पहुंच जाती, तो हादसा बड़ा भी हो सकता था।