फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: यूपी पुलिस की शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ ने बटोरी सुर्खियां, दर्शाई गई है शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता की कहानी

उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर की वीरता पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ सोशल मीडिया पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। पुलिस स्मृति दिवस पर रिलीज हुई इस भावनात्मक फिल्म को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तक करीब 11 लाख 87 हजार व्यूज मिलने का दावा किया गया है। यूपी पुलिस के मुताबिक, फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स इंस्टाग्राम पर मिला है, जहां इसके व्यूज करीब 10 लाख तक पहुंच गए हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने किया है। इसमें अभिनेता अमित साध और अलका अमीन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में मरणोपरान्त कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता और उनके परिवार के दर्द को दर्शाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें