फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद प्रकरण: सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस से हुई जमकर नोकझोंक; आवास के बाहर फोर्स तैनात

Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2026 12:52 PM IST

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर सोमवार को सहारनपुर जा रहे 16 सदस्यीय सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। विधायक को रोके जाने के बाद उनके आवास पर पुलिस अधिकारियों और अतुल प्रधान के बीच जमकर नोकझोंक हुई। अतुल प्रधान ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सहारनपुर जाने से रोके जाने का विरोध किया। आवास के बाहर पुलिस बल तैनात अतुल प्रधान को रोके जाने के बाद उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, सपा प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिद प्रकरण को लेकर सपा नेताओं के सहारनपुर दौरे और पुलिस की कार्रवाई के बीच मेरठ से लेकर सहारनपुर तक सियासी हलचल तेज हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें