मेरठ में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी नौचंदी ग्राउंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंची, जहां सभी ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।