मेरठ में लाखों लोगों को बेघर होने से बचाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और सपाइयों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पुलिस द्वारा डीएम कार्यालय जाने की अनुमति नहीं देने पर सपाइयों ने विरोध जताया। बाद में एसीएम ने कमिश्नरी चौराहे पर ही ज्ञापन लिया।