जापान में आयोजित एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी शुक्रवार को अपने शहर लौटीं। दिल्ली से यूपी पुलिस की टीम उन्हें मेरठ लेकर पहुंची। परतापुर स्थित काशी टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया गया, जहां से उनके गांव इकलौता तक स्वागत जुलूस निकाला जाएगा। पारुल ने 2023 और 2026 के एशियन गेम्स में लगातार दो-दो पदक जीते हैं।