फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एमडीए में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंगामा, अभियंता पर कार्रवाई की मांग

Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 03:15 PM IST

हिंदू स्वाभिमान परिषद और गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिव को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने आरोप लगाया कि एक अभियंता अवैध निर्माण के मामलों में मोटी रकम की वसूली करते हैं। उन्होंने दावा किया कि अभियंता द्वारा यह भी कहा जाता है कि रकम अधिकारियों तक पहुंचती है। संगठन का आरोप है कि इस संबंध में कई शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें