फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, चमकाए जा रहे चौराहे

14 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों को चमकाने का काम तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार को दिनभर रंगाई-पुताई का कार्य चलता रहा। वहीं, सीसीएसयू परिसर, तेजगढ़ी चौराहा और जेल चुंगी चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सड़कों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम जारी है। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें