फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस का ‘वज्र प्रहार अभियान’, 10 दिन में 10 मुठभेड़; एसएसपी बोले- अपराधी सुधर जाएं या जेल जाने को रहें तैयार

अपराधियों के खिलाफ मेरठ पुलिस ने ‘वज्र प्रहार अभियान’ शुरू किया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी के अनुसार, पिछले 10 दिनों में पुलिस की अपराधियों से 10 मुठभेड़ हुई हैं। इनमें दो लूट के आरोपियों और आठ गोकशी के आरोपियों के साथ मुठभेड़ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अपराधी सुधर जाएं या जेल जाने के लिए तैयार रहें। पुलिस का लक्ष्य अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें