फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस पर बिना जांच मुकदमा दर्ज करने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

दौराला पुलिस पर बिना जांच किए झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगा है। भैंसापुर बफावत निवासी राजेश विहान ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि वह स्वयं फालिस से पीड़ित हैं, जबकि उनके पिता की उम्र 83 वर्ष है और भतीजा दिव्यांग है। आरोप है कि एक व्यक्ति के प्रभाव में पुलिस ने पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। राजेश विहान ने एसएसपी को बताया कि मुकदमे के कारण परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच किसी दूसरे थाने से कराने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें