फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दिवाली पर आतिशबाजी का असर, कम नहीं हो रहा प्रदूषण

दिवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी के बाद शहर की आबोहवा लगातार बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदूषण का असर इस कदर दिखाई दिया कि सुबह 11:50 बजे तक भी शहर की सड़कों पर धुंध की मोटी चादर छाई रही। इसके चलते राहगीरों को आवाजाही के दौरान सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदूषित हवा के कारण आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं सामने आईं। गढ़ रोड, यूनिवर्सिटी रोड, साकेत चौराहा और माल रोड समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में धुंध का असर साफ दिखाई दिया। दिन चढ़ने के बाद भी हवा में प्रदूषण का असर कम नहीं हुआ और लोगों को साफ हवा के बजाय जहरीली धुंध के बीच गुजरना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें