मेरठ। पितृ अमावस्या के अवसर पर गौ सेवा से जुड़े लोगों ने मालीपुर स्थित आश्रय स्थल पर पहुंचकर गोवंश की सेवा की। इस दौरान गोवंश के लिए आवश्यक दवाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुएं दान की गईं। गौ सेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि गोवंश की सेवा करना पुण्य का कार्य है। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों और बेजुबान पशुओं की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने गोवंश की देखभाल और सेवा के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प भी लिया।