फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने किया सदर थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली जानी

मेरठ में अमर उजाला की ओर से थापर नगर स्थित सदर थाने में खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए थाना विजिट का आयोजन कराया गया। करीब 20 छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष और पुरुष हवालात भी दिखाया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को जनरल डायरी (जीडी) के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि जीडी में थाने में आने वाली शिकायतों और दिनभर होने वाली प्रमुख गतिविधियों का विवरण दर्ज किया जाता है। इसके बाद छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं बिना झिझक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं और महिलाओं से संबंधित कार्रवाई की जाती है। थाना विजिट के दौरान एंटी रोमियो प्रभारी पुष्पांजलि, सीसी नीरज कुमार, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक विस्मिता चौधरी, लेडी कांस्टेबल विनीता सिंह, इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह, थाना प्रभारी एसएचओ अखिलेश मिश्र, कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल रवि कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें