मेरठ में विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिससे कमिश्नरी मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। बारिश के बावजूद किसान प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने आवाज उठाई।