मेरठ के गांधी बाग क्रिकेट मैदान में चल रही 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में मुजफ्फरनगर और आगरा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रुप बी के मुकाबले 15 सितंबर से शुरू होंगे। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 18 सितंबर को और फाइनल मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों पर है।