दीपावली की पूर्व संध्या पर मेरठ के सदर बाजार में मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग झालर, लाइट्स, दीये, रंगोली और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने पहुंचे। भीड़ के चलते बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें सज गई हैं। इस बार 22 हजार रुपये का स्काई शॉट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुकानों पर अनार, चकरी, रॉकेट और स्काई शॉट की मांग देखी जा रही है।