फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गणपति महोत्सव में राधिका किशोरी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

मेरठ। सरधना के रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन की ओर से आयोजित 11वें गणपति महोत्सव के तीसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। दिल्ली से पहुंचीं भजन गायिका राधिका किशोरी की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। इस दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि गौरव गुप्ता, मनोज बंसल, नीरज गुप्ता और सरदार सुखबीर सिंह का संगठन के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। भजन संध्या में राधिका किशोरी ने गणपति बप्पा की भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान पंडाल में जय गणेश के जयकारे गूंजते रहे। मंच पर मुख्य कलाकार सोनू शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमाया। महोत्सव के तीसरे दिन अयोध्या के प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण रही। कलाकारों ने झांकी के माध्यम से दोनों के स्वरूप को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। झांकी के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें